पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के ग्राम पंचायत अड़गडी के आश्रित ग्राम जरहीडीह मे अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला चैती बाई पति स्वर्गीय मंगलुराम सोरी उम्र 70 वर्ष जाति गोड़ 2 दिन पूर्व रात मे अकेली अपने मकान मे सोयी हुई थी। उस रात भयंकर बारिश आंधी तूफान बुजुर्ग महिला के लिए काल बन कर आई करीबन 10 बजे के आसपास मकान धराशाई हो गया ईट,खपरैल बाँस बल्ली नीचे गिरने से जान बचाने दूसरे के घर में शरण लेना पड़ा। गरीब बुजुर्ग महिला कहती है कि मारने वालो से बचाने वाला बड़ा होता है।
डॉक्टर तुलसीदास मरकाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर से क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग बुजुर्ग महिला ने किया है। इस संबंध में जानकारी होने पर कृष्ण कुमार नेताम सरपंच ग्राम पंचायत अड़गडी ने तत्काल हल्का पटवारी से मौके जांच कराते हुए 6-4 के तहत सहायता राशि दिलाने की बात कही गई।