घरेलू विवाद से नाराज बहु ने कर दी सास की हत्या

Chhattisgarh Crimes

जशपुरनगर। घरेलू विवाद के दौरान धारदार हथियान से वार कर, बहु ने अपनी वृद्व सास की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस हत्या का अपराध पंजिबद्व कर, आरोपित बहु की पतासाजी में जुटी हुई है। घटना जिले के तुमला थाना क्षेत्र के कोनपारा गांव की है। जानकारी के अनुसार मृतिका पूनो बाई (65 वर्ष) अपने बेटे और बहु आरोपित मुनि बाई के साथ एक ही घर में रहा करती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरूवार की दोपहर लगभग 12 बजे सास और बहु के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद से गुस्से में आपा खाते हुए आरोपित मुनि बाई ने घर में रखे हुए एक धारदार हथियार से सास पूनो बाई के सिर पर वार कर दिया। सिर में आए गंभीर चोट की वजह से पूनो बाई की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। तुमला के थाना प्रभारी कोमल नेताम ने बताया कि घटना की सूचना पर तुमला पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मृतिका के शव को जब्त कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपित मुनि बाई के विरूद्व धारा 302 के अंर्तगत हत्या का अपराध पंजिबद्व कर,मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version