अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 2 घायल

Chhattisgarh Crimes

धमतरी। जिले के संबलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार तकरीबन दो दर्जन यात्री इस हादसे में बाल-बाल बचे। हादसे में कुछ यात्रियों को ज्यादा चोंट आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना अजुर्नी थाना क्षेत्री की है। कर्नाटक पासिंग यात्री बस संबलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पलट गई। जिसके बाद बसे में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया और इसकी सूचना संजीवनी 108 एंबुलेंस को दी गई।
हादसे में दो यात्रियों को ज्यादा चोंट आई है, जिन्हें एबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। वहीं शेष यात्रियों को हल्की चोंट आने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। दोनों घायल यात्रियों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Exit mobile version