छत्तीसगढ़ में दशहरा से लेकर ग्रीष्मकालीन अवकाश तक की छुट्टियों का ऐलान, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए आदेश जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षण सत्र 2021-22 में शासकीय, अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी.एड / बी.एड / एम.एड कॉलेजों में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

दशहरा अवकाश दिनांक 13.10.2021 से 16.10.2021 तक कुल 04 दिन रहेगा। वहीं दीपावली अवकाश दिनांक 02.11.2021 से 06.11.2021 तक कुल 05 दिन रहेगा। वहीं शीतकालीन अवकाश दिनांक 24.12.2021 से 28.12.2021 तक कुल 05 दिन रहेगा।

राज्य शासन ने दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 60 दिन की छुट्टियों का ऐलान किया है. छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है.

Exit mobile version