रेलवे स्टेशन के अलावा 34 जगहों पर होगी PRS counter की व्यवस्था, जानिए कहां-कहां होगे आरक्षण केंद्र ?

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. सुरक्षा एवं रेल परिवहन में संरक्षा और यात्री सुविधा को सर्वोपरि मानते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने तीनों रेल मंडलो बिलासपुर, रायपुर और नागपुर के अंतर्गत आने वाले सभी 318 स्टेशनों में यात्री सुविधा प्रदान करने के लिए हमेशा से ही सजग रहा है. इसी कड़ी में रेल यात्रियों को आसानी से यात्रा टिकट उपलब्ध कराने के लिए रेलवे स्टेशन के अलावा 34 प्रमुख स्थानों पर यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS counter) की व्यवस्था की गई है.

रेल यात्रियों को आसानी से यात्रा टिकट की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 207 अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (यूटीएस), 94 यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS counter), 14 यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके), 8 जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस), 96 स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) तथा 105 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) की सुविधा उपलब्ध है.

बिलासपुर शहर के अंतर्गत तहसील कार्यालय और हाईकोर्ट भवन, वहीं रायपुर शहर में एयरपोर्ट, विधानसभा और रविशंकर यूनिवर्सिटी में यात्री आरक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं. इसके साथ ही पूरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्थानों जैसे मुंगेली, बलौदा, अमरकंटक पोस्ट ऑफिस, कोरबा पोस्ट ऑफिस, अम्बिकापुर पोस्ट ऑफिस, जशपुर नगर पोस्ट ऑफिस, सूरजपुर, बैकुंठपुर, बेमेतरा पोस्ट ऑफिस, बलौदाबाजार, कांकेर, कवर्धा, एयरपोर्ट नागपुर, खैरागढ़, छिंदवाड़ा, गढ़चिरौली, मोतीबाग, सकरधारा पोस्ट ऑफिस, भंडारा पोस्ट ऑफिस, डिंडोरी पोस्ट ऑफिस, शंकर नगर पोस्ट ऑफिस आदि स्थानों में यह सुविधा प्रदान की गई है.

इसके साथ ही ऑनलाइन टिकटिंग सुविधा के द्वारा आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट से आरक्षित ई-टिकट के बाद मोबाइल से ऐप द्वारा जनरल टिकट खरीदने की सुविधा यात्रियों को दी गई है. इस सुविधा से यात्रियों को स्टेशन पर आकार टिकट काउंटर से लाइन में खड़े होकर टिकट खरीदने की बाध्यता खत्म हो गई है. यात्रियों को टिकट काउंटरों में लगने वाली लाइनों से निजात दिलाने, जल्द टिकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घर बैठे यात्रा टिकट बुकिंग के साथ-साथ सीजन टिकट (एमएसटी) जारी और नवीनीकरण कराने के लिए यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है. यात्री अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करके घर बैठे आसानी से त्वरित अनारक्षित टिकट बुकिंग और सीजन टिकट (एमएसटी) जारी और नवीनीकरण कर सकते हैं. इस मोबाइल ऐप के माध्यम से प्लेटफॉर्म टिकट भी प्राप्त किये जा सकते है. इस यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप को यात्रियो का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दिनों-दिन इस सुविधा के उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है.

इसके अलावा गुरुवार को तिल्दा नेवरा में महानिरीक्षक/ रेलवे सुरक्षा बल/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे/ बिलासपुर ने रेलवे सुरक्षा बल बाहरी चौकी भवन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेल्वे सुरक्षा बल, रायपुर संजय कुमार गुप्ता
भी उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में पोस्ट प्रभारी आरपीएफ भाटापारा, चौकी प्रभारी डी के शास्त्री के साथ मुख्य स्टेशन प्रबंधक तिल्दा नेवरा, पी डब्लू आई, मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के साथ रेलवे के अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे महानिरीक्षक महोदय द्वारा रेलवे सुरक्षा बल चौकी तिल्दा और भाटापारा के बल सदस्य का सुरक्षा सम्मेलन लिया जिसमें बल्कि समस्याओं की जानकारी ली. रेलवे के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा करने के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करने की समझाई सभी बल सदस्यों को दी रेलवे सुरक्षा बल चौकी तिल्दा नेवरा के नवीन भवन बनने में इंजीनियरिंग विभाग की भूरी भूरी प्रशंसा की रेलवे सुरक्षा बल तिल्दा नेवरा केबल सदस्यों के द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें इनाम देने की भी घोषणा की है.

महानिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा RPF चौकी तिल्दा नेवरा का निरीक्षण भी किया गया. जिसमें सभी दस्तावेजों और रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण कर सभी दस्तावेजों को दुरुस्त पाया. साथ ही सभी बल सदस्यों को निरंतर अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

Exit mobile version