निगम मंडल में नियुक्ति आदेश हुआ जारी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम मंडल आयोग में नियुक्ति के लिए आदेश जारी कर दिया है. लंबे समय से ये सूची लटकी हुई थी. शुरुआती ढाई साल में 29 निगम-मंडलों में नियुक्तियां हुई थीं. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को निगम-मंडलों में बची हुई नियुक्तियों की सूची जारी करने के लिए कहा गया था. आलाकमान से मुहर लगने के बाद सूची जारी की गई है.

  • छग अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष होंगे भानुप्रताप सिंह
  • छग बीज विकास निगम के अध्यक्ष होंगे अग्नि चंद्राकर
  • शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष के होंगे रामकुमार पटेल
  • गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष होंगे मन्नालाल यादव
  • वित्त आयोग के अध्यक्ष होंगे सर्जियस मिंज
  • युवा आयोग के अध्यक्ष होंगे जितेंद्र मुदलियार
  • रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे सूर्यमणि मिश्रा
  • योग आयोग के अध्यक्ष होंगे ज्ञानेश शर्मा
  • तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष होंगे संदीप साहू
  • CM अधोसंरचना एवं उन्न्यन विकास के उपाध्यक्ष होंगे चक्रधर सिंदार और मोहित केरकेट्टा
  • भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष होंगे सुशील सन्नी
  • कृषक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष होंगे महेन्द्र चन्द्राकर
  • छग गृह निर्माण मंडल के सदस्य बनाए गए अजय साहू
  • युवा आयोग के सदस्य बनाए उत्तम वासुदेव
  • बीज नीगम आयोग के सदस्य बनाए गए जालम सिंह पटेल
  • छग अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य होंगे अर्चना पोर्ते
  • किशन खण्डेलवाल,छग खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के होंगे सदस्य
  • आशीष छाबड़ा CM अधोसंरचना एवं उन्न्यन विकास के सदस्य बनाए गए
  • अनुप नाग CM अधोसंरचना एवं उन्न्यन विकास के सदस्य बनाए गए
  • ममता चन्द्राकर CM अधोसंरचना एवं उन्न्यन विकास के सदस्य बनाए गए
  • विनय भगत CM अधोसंरचना एवं उन्न्यन विकास के सदस्य बनाए गए
  • छग राज्य गृह निर्माण मण्डल के सदस्य बनाए गए संगीता सिन्हा
  • छग राज्य गृह निर्माण मण्डल के सदस्य बनाए गए अनिता शर्मा
  • छग राज्य गृह निर्माण मण्डल के सदस्य बनाए गए विनोद तिवारी
  • राज्य महिला आयोग के सदस्य बनाई गई अर्चना उपाध्याय
  • रायपुर में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा होंगे
  • राजनांदगांव जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान होंगे
  • दुर्ग जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा होंगे
  • बिलासपुर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद वर्मा होंगे

Exit mobile version