
स्वर्गीय वेदप्रकाश पारीक लंबे समय से मैनपुर आश्रम शाला में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपने समर्पण और मिलनसार स्वभाव से न केवल विद्यार्थियों और सहकर्मियों, बल्कि पूरे नगरवासियों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी।
उनके निधन की खबर मिलते ही नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उनकी अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और शुभचिंतकों का तांता लग गया। सभी ने नम आंखों से उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।