
आज कल देश में बहुत से लोग यूरिक एसिड का शिकार हो रहे हैं। यह बीमारी भी कहीं न कहीं अनियमित लाइफ स्टाइल की वजह से लोगों के बीच में फ़ैल रही है। जिनमें उम्र बढ़ना, खराब खान-पान और सुस्त जीवनशैली सबसे अहम कारणों में से एक हैं। लेकिन साथ ही खून में यूरिक एसिड लेवल बढ़ना भी एक बड़ा कारण है।
दरअसल, प्यूरीन आपके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं। यूरिक एसिड खून में पाया जाने वाला एक गंदा पदार्थ है, जो यूरिन के माध्यम से बॉडी निकल जाता है। लेकिन जब यूरिक एसिड यूरिन के ज़रिए बाहर नहीं निकल पाटा तब वह बॉडी में क्रिस्टल यानी पथरी के रूप में जमा होने लगता है। धीरे धीरे इस वजह से जोड़ों में क्रिस्टल बनने लगते हैं और शरीर के जॉइंट्स में दर्द शुरू हो जाता है। बॉडी में यूरिक एसिड बढ़ने से गठिया और जोड़ो का दर्द भी बेहद बढ़ जाता है। साथ ही किडनी से जुड़ी बीमारी, दिल का रोग, पेशाब से जुड़े बीमारी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
ऐसे में यूरिक एसिड के मरीजों को बहुत संभलकर रहना होता है,खासकर उन्हें अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होता है। अगर आप इस बीमारी से पीड़ित हैं तो भूलकर भी सेवन न करें वरना यह बीमारी आपके लिए काल बन जाएगी।
इन फलों का न करें सेवन
- किशमिश में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है लेकिन ुरिक एसिड के मरीजों को भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल इसमें एक किशमिश में 9।9 ग्राम फ्रुक्टोज भी होता है। जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है। अगर आप गाउट से पीड़ित हैं सोच-समझकर ही इसका सेवन करें।
- कटहल को फल और सब्जी दोनों तरह से खाया जाता है। वास्तव में कुछ लोग इसे मांस से भी ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बताते हैं। 1 कप कटे हुए कटहल में 15।2 ग्राम फ्रुक्टोज होता है।
- अंगूर एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन सी और फाइबर की मात्रा सबसे ज्यादा होती है लेकिन यह फ्रुक्टोज का भी बड़ा स्रोत है। लाल हो या हरा, अंगूर में प्रति कप 12।3 ग्राम फ्रुक्टोज होता है। अंगूर एंटीऑक्सिडेंट रेसवेराट्रॉल और क्वेरसेटिन से भरपूर होते हैं।
- इसमें कोई शक नहीं है कि सेब में फाइबर, पॉलीफेनोल्स और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं लेकिन अगर अप गाउट या यूरिक एसिड से पीड़ित हैं, तो आपकी हालत और ज्यादा बिगड़ सकती है।
- बेशक केला पोटेशियम, विटामिन सी और फाइबर का भी अच्छा स्रोत है लेकिन इसमें फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है। एक केले में लगभग 5।7 ग्राम फ्रुक्टोज होता है जोकि गाउट वाले मरीजों के लिए नुकसानदायक है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें