मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा होगी, जिसका उद्देश्य देश में सांस्कृतिक चेतना फैलाना और सनातन परंपराओं को पुन: जागृत करना है। बिलासपुर में लोगों से हाथ मिलाते बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री।नक्सलियों को सलाह, देश को भारत ही रहने दें
धीरेंद्र शास्त्री ने नक्सलवाद को लेकर कहा कि भारत को विदेशी ताकतों से लड़ने के लिए एकजुट रहना होगा। उन्होंने नक्सलियों से आग्रह किया कि वे मूलधारा में लौटें और भारत की सांस्कृतिक परंपरा के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। भारत को भारत रहने दें। नक्सलियों के खिलाफ बस्तर क्षेत्र में जो अभियान चला, उसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भारत के गृहमंत्री अमित शाह को साधुवाद।