पुलिस मुख्यालय में ASP युके चंद्रवंशी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर में आज पुलिस अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यु.के. चंद्रवंशी को सेवानिवृत्ति उपरांत भावभीनी विदाई दी। उल्लेखनीय है कि यु.के. चंद्रवंशी लगभग 37 वर्षों की पुलिस विभाग की सेवा उपरांत अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर आज 30 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त हुए। विदाई कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक  टी.आर. पैकरा ने  चंद्रवंशी को भावभीनी विदाई दी।

आयोजित समारोह में अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा  यु.के. चंद्रवंशी को विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एम.एन. पाण्डेय, सहायक पुलिस अधीक्षक  संजय शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह, सचिन देव शुक्ला, जयंत वैष्णव उपस्थित रहे।

 

Exit mobile version