
रायपुर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में कुछ देर में शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
टीम इंडिया 4 बदलाव के साथ उतरी है। टीम में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह की जगह दीपक चाहर, तिलक वर्मा की जगह श्रेयस अय्यर शामिल किए गए हैं। टॉस के समय सूर्या एक बदलाव भूल गए।
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 बदलावा के साथ उतरी है। स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर क्रिस ग्रीन डेब्यू कर रहे हैं।
भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। इस मैच को जीतने पर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के अलावा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लेगी। भारतीय टीम पाकिस्तान को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशल मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी।
भारत ने अब तक 211 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से 135 में जीत हासिल की है। उसे 66 में हार मिली है, 4 मैच टाई रहे हैं और 6 मैच बेनतीजा रहे। वहीं, पाकिस्तान ने 226 टी-20 इंटरनेशनल में से 135 जीते हैं। उसे 82 में हार मिली है और 3 मैच टाई रहे हैं। पाकिस्तान के 6 मैच बेनतीजा रहे हैं। एक और जीत के साथ भारतीय टीम पाकिस्तान से आगे निकल जाएगी।