ग्राम रानीपरतेवा में नया सवेरा कार्यक्रम के तहत ग्रामीण के समक्ष लगाया गया जागरूकता शिविर

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा/ छत्तीसगढ़ क्राइम्स

छुरा. गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग द्वारा इन दिनों एक अति महनीय कार्यक्रम “नया सवेरा” चलाया जा रहा है जो बहुउद्देशीय कार्यक्रम है ये विगत वर्ष के 21 दिसंबर से अनवरत जारी है नया सवेरा के तहत लोगों को पुलिस प्रशासन के माध्यम से नशा के विरुद्ध प्रभावी व संगठित कार्यवाही करने हेतु अवैध नशीले उत्पादन के बिक्री वाले गांव को चिन्हित कर उनके बिक्री पर पूर्णता पाबंद लगाने हेतु लगातार रेड व जागरूकता के कदम उठाए जा रहे हैं जिसमें हर गांव को इस अभियान से जुड़ने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं व पुरुषों को संगठित करने का सतत् प्रयास जारी है। इसके लिए गांव में रक्षा समिति का गठन किया जा रहा है।

इन समितियां का काम होता है नशा की तस्करों व सप्लायरों को चिन्हित कर उन पर संगठन आत्मक विरोध किया जाए और इस विशेष अभियान के तहत पुलिस द्वारा रेड करके उन्हें जड़ से खत्म करने का प्रयास किया जाए इसके लिए नसे के समान विक्रेताओं के खिलाफ सूचना हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं जिन पर सूचना देने वाले व्यक्तियों की जानकारी गोपनीय रखे जाती है यह मोबाइल नंबर 6266956736 है जिस पर कोई भी जागरुक व्यक्ति अपने आसपास हो रहे अवैध नशे के कारोबार की सूचना संबंधित टीम को देखकर अपने समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी सहभागिता दे सकता है।

इन्हीं सभी विषयों को लेकर व युवाओं में बढ़ते नशा के प्रभावो को रोक लगाने के उद्देश्य से दिन शनिवार को रानीपरतेवा में गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल के मार्गदर्शन छुरा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण भारती, उपनिरीक्षक दिलीप मेश्राम व उनकी टीम ने रानीपरतेवा के सरपंच पटेल व वरिष्ठ जनों के साथ ग्रामवासियों को जागरूक करने का प्रयास किया गया ।

Exit mobile version