बागबाहरा नगर पालिका के जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव की तिथि को बार-बार आगे बढ़ाया जा रहा

Chhattisgarh Crimesमहासमुंद” बागबाहरा नगर पालिका के जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव की तिथि को बार-बार आगे बढ़ाया जा रहा है। िखलाफत में शनिवार को प्रदेश व महासमुंद कांग्रेस कमेटी के के तत्वावधान में जिला प्रशासन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने बताया कि बागबाहरा जनपद पंचायत में कांग्रेस जनपद सदस्यों के बहुमत से डर कर जिला प्रशासन बार-बार चुनाव की तारीखें आगे बढ़ा जा रहा है। इसका फायदा सत्ता पक्ष के लोग उठा सकते हैं। उनके द्वारा जनपद सदस्यों की खरीद फरोख्त की जा सकती है या फिर दबाव डालकर अपने पक्ष में मतदान भी कराया जा सकता है।

नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों और उनके परिवार के साथ शासन-प्रशासन अमानवीय व्यवहार करा रहा है। बिंद्रावन व घुंचापाली क्षेत्र की जनपद सदस्य लता कुमार और मधुलिका चंद्राकर पर खुलेआम दबाव बनाया जा रहा है। लता कुमार के पति और मधुलिका चंद्राकर की सास शिक्षक हैं दोनों का ट्रांसफर 120 से 150 किलोमीटर दूर सरायपाली में कर दिया गया है। यह स्थानांतरण पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है क्योंकि परीक्षाओं के दौरान शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष खिलावन बघेल शहर, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू, सोमेश दवे, गुरमीत चावला, प्रदीप चंद्राकर,पार्षद सूरज नायक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

बागबाहरा जनपद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 4 मार्च को तय किया गया था जिसे कैंसिल कर 8 मार्च तक बढ़ाया गया और अब इसे 12 मार्च कर दिया गया है।