मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे संकल्प से सिद्धि अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सियासी हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे देश में भाजपा ने 11 साल की नाकाम उपलब्धियों का झूठ जनता को परोसी है।मोदी जुमले की सरकार चला रहे हैं। 11 साल में मोदी सरकार हर क्षेत्र में विफल हुई। बैज ने मोदी सरकार के 11 साल पर सवाल उठाया कि क्या पेट्रोल डीजल सस्ते में मिला? क्या महंगाई कम हुई? क्या 500 में सिलेंडर मिल रहा है? क्या अच्छे दिन आ रहे हैं? 2 करोड़ रोजगार दिया क्या?
चुनौती स्वीकार कर लें
बैज ने मोदी सरकार के 11 साल के कामकाज पर मुख्यमंत्री साय को ओपन डिबेट की चुनौती दी है। बैज ने कहा कि डेट, समय और चौक तय कर लीजिए। कांग्रेस और भाजपा सरकार के कामकाज को लेकर डिबेट के लिए चुनौती देता हूं। मुख्यमंत्री चुनौती स्वीकार कर लें।
देश का विकास दर 6 प्रतिशत कम
दीपक बैज ने कहा कि देश का विकास दर 6 प्रतिशत से कम हुआ है। मेक इन इंडिया फेक इन इंडिया साबित हुआ है। मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को डुबाने में लगी है। 11 साल में देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है।
जुमला सरकार बुकलेट का विमोचन
CG News: प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा समेत अन्य नेता मौजूद थे। इस मौके पर मोदी सरकार के 11 साल के कार्यों का तैयार बुकलेट का विमोचन किया गया, जिसका नाम इस बार जुमला सरकार रखा गया है।