छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में स्थित बारनवापारा अभयारण्य में एक तेंदुआ ने चार चीतलों का शिकार किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में स्थित बारनवापारा अभयारण्य में एक तेंदुआ ने चार चीतलों का शिकार किया। 2 जुलाई की घटना है, वन विभाग की टीम ने इसकी पुष्टि की है।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, रामपुर चरागाह के कक्ष क्रमांक 127 और 112 में दो नर और दो मादा चीतल थे, जहां घुसकर तेंदुए ने उन पर हमला किया।

सूचना मिलते ही वन अधिकारी सुनील खोपड़ागे और डिप्टी रेंजर गोपाल वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मृत चीतलों को जंगल के सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया।

बारनवापारा में बढ़ रही वन्य प्राणियों की संख्या

यह कदम अन्य हिंसक वन्य प्राणियों द्वारा शवों को शिकार बनाने से रोकने के लिए उठाया गया। बार अभयारण्य क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में वन्य प्राणियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। विशेष रूप से तेंदुओं की आबादी लगातार बढ़ रही है।

जानवरों से दूरी बनाने की सलाह

रामपुर चरागाह क्षेत्र में काले हिरण और चीतल मुख्य मार्गों पर आसानी से दिखाई देते हैं। वन विभाग ने आम नागरिकों से इस क्षेत्र में सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को वन्य जीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version