डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी मंदिर के प्रवेश में आज से प्रतिबंध हटाया जाएगा। आज दोपहर दो बजे मंदिर प्रवेश पर प्रतिबंध हटाया जाएगा।
श्रद्धालु मंदिर में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। दर्शनार्थियों के लिए रोपवे के संचालन के भी निर्देश दे दिए गए हैं। सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक रोपव का संचालन किया जाएगा। बता दें कोरोना के कारण नवरात्रि में श्रद्धालुओं के मंदिर प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। केव पुजारियों मंदिर ट्रस्ट के लोगों को हो प्रवेश की अनुमति दी गई थी।