पुरण मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के ग्राम बरगांँव में 7 अक्टू सोमवार को मां कुलेसरिन देवी का देव दशहरा संपन्न हुआ। जिसमे 12पाली के सैकडो लोग शामिल हुए।जहाँ क्षेत्रभर के देवी देवताओं का आगमन हुआ।
इस दौरान आसपास के ग्रामीणों द्वारा पूजा अर्चना की साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पहुँचे व सभी आमंत्रित देवी देवताओं की परम्परागत रूप से पूजन कर ग्रामवासियो को इस पारम्परिक उत्सव की बधाई दी। उक्त कार्यक्रम में आसपास के सभी गाँवों के देवी देवता,डांग डोली के साथ परम्परागत साज सज्जा में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्र के प्रमुख प्रताप नेताम,सरपंच कोकड़ी सखाराम मरकाम,सरपंच गोना सुनील मरकाम,सरपंच भूतबेड़ा अजय नेताम, मां कुलेशरिन के पुजारी संदेश मरकाम, गादीमाई के पुजारी रमेश मरकाम, बाजाघाटी के पुजारी परनाथ नेताम,कुंवर बाबा के पुजारी महेश मरकाम,ग्राम प्रमुख रमेश मरकाम, बुधलाल नेताम,पूरन नेताम,लखमू मरकाम, घुराऊ मरकाम,दुलार यादव, सुरुज नेताम,सुक्लाल नेताम,भीखम मरकाम,बंशीलाल नेताम,सहदेव नेताम,बंशीलाल मरकाम,महादेव नेताम,बुधराम मंडावी,घसीराम मंडावी,कमलेश मंडावी,धनसिँह नेताम,मन्नाराम मरकाम,सखाराम मंडावी, रामू मरकाम,हीरालाल मंडावी,धनीराम नेताम, बिपत मरकाम,हरिचंद्र मरकाम,मेहतर मरकाम सहित क्षेत्रभर के हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।