सीबीएसई ने मंगलवार को 12 वीं और 10वीं के रिजल्ट जारी किए। इसमें राज्य के छात्रों का परफॉर्मेंस पिछले साल से बेहतर रहा। 12वीं में लक्ष्य मालू को 99 प्रतिशत और 10वीं में शिवांश पोद्दार ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए।
12वीं: लक्ष्य खुद से सवाल लेकर करता था सॉल्व
सुकमा के तोंगपाल निवासी लक्ष्य मालू ने रायपुर से 12वीं की पढ़ाई की। उन्होंने कॉमर्स में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि दिनभर जो पढ़ता था उसे रिवाइज करता था। पढ़ाई के लिए मैं खुद से सवाल लेता था और उसे सॉल्व करता था। मैंने पिछले साल के पेपर को भी सॉल्व किया जिससे मुझे काफी फायदा मिला।
10वीं: शिवांश का सेल्फ स्टडी पर रहा फोकस
CBSE Results 2025: रायपुर के शिवांश पोद्दार ने 10वीं में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि मैंने शुरू से ही पढ़ाई को लेकर कोई प्रेशर नहीं लिया था, आराम से ही पढ़ाई करता था। दिन में तीन-चार घंटे ही पढ़ाई करता था। लेकिन जिस समय पढ़ाई करता था पूरा फोकस होकर पढ़ता था।