मंदिर हसौद इलाके में बीयर से लदी ट्रक पलटी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. राजधानी के मंदिर हसौद इलाके में बीयर से लदी एक ट्रक पल्ट गई. जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ भी पहुंच गई. ये हादसा देर रात का बताया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक डिवाइडर से टकराने के वजह से ये हादसा हुआ. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ये बीयर से लदी ट्रक असम से रायपुर के रास्ते नागपुर जा रही थी. हादसे के बाद बीयर को दूसरे ट्रक में शिफ्ट किया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि कही ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में ड्राइव नहीं कर रहा था ?

Exit mobile version