प्राण प्रतिष्ठा से पहले PM मोदी ने राम मंदिर पर जारी किया डाक टिकट, 48 पेज की किताब भी रिलीज

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया है। इसके साथ ही पीएम ने दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक किताब भी जारी की। 48 पेज की इस किताब में 20 देशों के टिकट हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने वीडियो संदेश भी जारी किया है।

श्रीराम पर जारी टिकटों की पुस्तक रिलीज

पीएम मोदी ने कुल 6 डाक टिकट जारी किए हैं। इनमें राम मंदिर, भगवान गणेश, हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी शामिल हैं। टिकटों पर राम मंदिर, चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’, सूर्य, सरयू नदी और मंदिर में और उसके आसपास की मूर्तियों की आकृति बनाई गई है। 48 पन्नों की इस पुस्तक में अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा, कंबोडिया और संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों सहित 20 से अधिक देशों द्वारा जारी किए गए डाक टिकट शामिल हैं। यह स्टाम्प पुस्तक विभिन्न समाजों पर श्री राम की अंतर्राष्ट्रीय अपील को प्रदर्शित करने का एक प्रयास है।

Exit mobile version