बेकाबू कार ने सड़क पर पैदल जा रहे 5 ग्रामीणों को रौंदा

Chhattisgarh Crimesबेकाबू कार ने सड़क पर पैदल जा रहे 5 ग्रामीणों को रौंदा. जशपुर के कुनकुरी थाना इलाके के श्रीटोली गांव में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। करीब दो बजे के आसपास कुनकुरी-लावाकेरा स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे पांच लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक राजकुमार राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसी गांव की मां-बेटी और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, श्रीटोली गांव की बालमईत बाई 55 वर्ष अपनी बेटी संगीता बाई 29 वर्ष और नाती एक वर्षीय सूरज राम पास के कुंजारा गांव जाकर पैसे निकालने घर से पैदल निकले ही थे कि एक तेज रफ्तार कार पहले यात्री प्रतीक्षालय के पास अपने घर के सामने मां से बात करते हुए राजकुमार राम को टक्कर मारकर हवा में उड़ा दिया। फिर सड़क पर पैदल जा रहे इन तीनों को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, हुंडई इयोन कार ओडिशा से सूरजपुर जा रही थी। हादसे में कार के अंदर बैठे कार चालक की बहन और भांजे को भी चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है