भिलाई में जुनवानी क्षेत्र के ईएसआईसी हॉस्पिटल के सामने शासकीय जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesभिलाई में जुनवानी क्षेत्र के ईएसआईसी हॉस्पिटल के सामने शासकीय जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। भाजपा और कांग्रेस के नेता शासकीय जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। इसके बाद निगम की टीम ने बुलडोजर चला दिया। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के खसरा नबंर 541 का है।यह जमीन शासकीय नजूल भूमि है। अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग ने बताया कि, इस जमीन में कांग्रेस नेता बृजेश शर्मा और भाजपा के साथ खड़े होकर अनिल अग्रवाल अपना दावा कर रहे थे। बृजेश शर्मा ने इस जमीन पर मुरुम डालकर सड़क बनानी चाहा, तो अनिल अग्रवाल ने बकायदा प्रीकास्ट बाउंड्री करवा दी।पुलिस ने प्रीकास्ट करवा दिया

 

इन दोनों ने मिलकर ग्राम जुनवानी पटवारी हल्का नबंर-43 खसरा नबंर 541 की ढाई करोड़ से अधिक कीमत की 8000 वर्ग फीट जमीन पर कब्जा करना चाहा। हालत यह रही की दोनों पार्टी अपने-अपने कागजात लेकर स्मृति नगर चौकी पहुंचे। वहां जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस ने प्रीकास्ट करवा दिया।निगम आयुक्त ने चलवा दिया बुलडोजर

 

8000 वर्ग फीट की जमीन पर हुए प्रीकास्ट बाउंड्री पर निगम आयुक्त राजीव पाण्डेय ने बुलडोजर चलवा दिया। इस कार्रवाई के दौरान जोन-1 प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी, राजस्व निरीक्षक नजूल मीनू सिंह, सुपरवाइजर ईमान सिंह कनौजे, निरंजन असाटी, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, सहायक राजस्व निरीक्षक शशांक सिंह, मंगल जांगड़े, राजेन सिंह, विष्णु सोनी, गौरकरण कुर्रे, खेमराज आदि उपस्थित रहे।भाजपा नेता समर्थकों ने खड़े होकर कराई थी बाउंड्री

 

इस शासकीय जमीन में कब्जा करने के लिए अनिल अग्रवाल की तरफ बड़ी संख्या में भाजपा नेता के लड़के खड़े थे। शैलेन्द्र सिंह, कुबेर शर्मा, अंकुर शर्मा, रिंकू, गाबू, नंदू और सोनू वहां पूरी दोपहर खड़े रहे। उन्होंने ना सिर्फ पुलिस महकमें में दबाव बनाया, बल्कि खड़े होकर शासकीय जमीन में प्रीकास्ट होने दिया।