भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने जमाया होली का रंग, लालीपाप लागे लू गाने पर झूम उठे फैन्‍स

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। होली पर्व को मात्र तीन दिन शेष होने से अनेक जगहों पर होली की मस्ती छाने लगी है। कहीं नगाड़े की धुन पर फाग गीत गाए जा रहे हैं तो कहीं होली मिलन में राधा-कृष्ण बनकर नृत्य करके फूलों की होली खेली जा रही है। रायपुर में दो जगहों पर भव्य होली महोत्सव में हजारों युवा झूम उठे। एक ओर डब्ल्यूआरएस कालोनी के दशहरा मैदान में भोजपुरी कलाकारों ने गीत-नृत्य से समां बांधा। वहीं दूसरी ओर जोरा के एक फार्म हाउस में छालीवुड के कलाकारों ने गीत, नृत्य की प्रस्तुति दी। छालीवुड के सैकड़ों कलाकार एक जगह जुटे और होली का जमकर आनंद उठाया।

जोरा और डब्ल्यूआरएस कालोनी मैदान में होली महोत्सव में झूमे

डब्ल्यूआरएस कालोनी में दशहरा मैदान पर पहली बार होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी के सुपर स्टारों ने भोजपुरी गीतों और होली पर आधारित फाग गीतों से समां बांध दिया। कलाकारों ने गीतों में ऐसा रंग बिखेरा कि दर्शक मस्ती में सराबोर होकर देर रात तक झूमते रहे।

भोजपुरी के सुपर स्टार माने जाने वाले पवन सिंह, गायक अरविंद अकेला कल्लू, शिल्पी राज, रिया जिया समेत अनेक कलाकारों ने गीत, नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों का दिल लूट लिया। खासकर भोजपुरी गीत लालीपाप लागे लू, खिलाड़ी नईकी…..बड़ी फुरसत से तुंहरा के बनाई…जैसे अनेक गीतों पर दर्शक झूम उठे।

कार्यक्रम में भाजपा नेता अरुण साव, विधायक विकास उपाध्याय, आयोजन समिति के प्रमुख रविंद्र सिंह, रंजय सिंह, सरोज सिंह, अखिलेश सिंह, परमा सिंह, विकास मिश्रा, बीके सिंह, शिव सिंह, राजेश सिंह, सुनील सिंह, समेत भोजपुरी सर्व समाज के लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version