रायपुरा स्थित वृंदावन कालोनी में शिव मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुरा स्थित वृंदावन कालोनी में आज सोमवार 21 नवंबर को सुबह पार्षद वीरेन्द्र देवांगन के उपस्थिति में शिव मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें कॉलोनी समिति के राजेश वर्मा , राहुल शर्मा, राहुल शेंगले जी, तेजू साहू, रवि जी, सत्यम भैया , अशोक जी, अग्रवाल सर, पर्घनिया जी एवं समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।

कॉलोनी समिति के अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि पार्षद महोदय व कालोनी के समस्त सदस्यों का आभार व धन्यवाद प्रकट किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान व सहयोग दिया। उन्होंने कहा आप सभी का कोटि कोटि नमन जो इस धार्मिक कार्यक्रम हेतु सभी को प्रेरित किये आप सभी का सहयोग और प्रयास हमारे वृंदावन कालोनी को आदर्श कालोनी बनाने हेतु आवश्यक है पुन: आपको धन्यवाद। हमारे पार्षद महोदय वीरेन्द्र देवांगन जी का बहुत बहुत धन्यवाद जो हमारे उपरोक्त कार्यक्रम हेतु अपना अमूल्य समय दिए और कालोनी के इस महत्वपूर्ण कार्य के साक्षी बने मैं स्वयं और हमारे कालोनी के ओर से आपको पुन: धन्यवाद देता हूँ।

Exit mobile version