भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव शरीर को दिया कंधा

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर में पूर्व विधायक एवँ वरिष्ठ नेता वर्ल्यानी के पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी। उन्होंने वर्ल्यानी के पार्थिव देह को कंधा दिया और नंगे पैर ही प्रेम प्रकाश आश्रम तक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए ।

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ल्यानीे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उनसे हमेशा आर्थिक मामलों और योजनाओं को तैयार करने में सलाह मशविरा होता था। श्री बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Exit mobile version