भूपेश सरकार छात्र हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है : अंकित

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खल्लारी की 53 छात्राओं को मिला साइकल

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खल्लारी में नवमी पहुंची 53 छात्राओं को छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकल योजना अंतर्गत साइकल वितरण किया गया। उपरोक्त आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि स्काउट गाइड संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व खल्लारी विधान सभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अकिंत बागबाहरा मौजूद थे।

कार्यक्रम के उद्बोधन में अंकित बागबाहरा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार जनहित व छात्र हित मे अनगिनत योजनाएं चला रही है। जिसमें सरस्वती साइकल योजना सबसे महत्वपूर्ण है । जिसका उद्देश्य ही ये है कि बालिका 9 वीं में आ गई है,अब वो लगातार विद्यालय आये उसके लिए उसे साइकल दी जा रही है। ताकि 12 वीं तक उसे स्कूल आने में कोई समस्या न हो ।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय की शुरुआत की है ताकि छत्तीसगढ़ का बच्चा उच्च श्रेणी की शिक्षा पा सके और अपने गाँव, शहर, प्रदेश का नाम देश में रोशन कर सके। उन्होंने आगे कहा कि खल्लारी विधानसभा का मुख्यालय ग्राम खल्लारी है यहां कन्या महाविद्यालय खुले व इसे उपतहसील का दर्जा मिले, इसका प्रयास भी विद्यालय विकास व प्रबंधन समिति के समिति के अध्यक्ष तारेश साहू के साथ मिलकर लगातार किया जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार यहां के बच्चों के भविष्य को संवारने का हर मुमकिन प्रयास जारी रखेगी ।

कार्यक्रम को समिति अध्यक्ष तारेश साहू, सरपंच उमेश्वरी ध्रुव, खल्लारी, विद्यालय प्राचार्य सविता चन्द्राकर ने भी सम्बोधित किया व कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता एल. डी. चंद्राकर ने किया। इस मौके पर खल्लारी विद्यालय विकास व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तारेश साहू, उपाध्यक्ष मनहरण गुप्ता, ग्राम पंचायत खल्लारी के सरपंच उमेश्वरी ध्रुव, विद्यालय के प्राचार्य सविता चन्द्राकर, संकुल समन्वयक आर.डी. यादव एवं सदस्यों में देविका बघेल, मिल्लूराम साहू, इंद्र कुमार चौहान, संतोष वैष्णव, बरूण यादव, चन्द्रेश राजपुत, बैतल पटेल, खल्लारी पोलिंग बुथ अध्यक्ष राहुल बन्छोर, सरपंच देवकुमार पटेल, युवा कांग्रेस नेता हितेश साहू, विद्यालय के व्याख्याता सुमन चन्द्राकर, लक्ष्मीधर चंद्राकर, भुषण सिरसौर, मनोज साहू, पुरी हरपाल, जयश्री यदु, सरोज सिंह मर्सकोले, वेणुका साहू, देवकुमार साहू, देवेन्द्र चन्द्राकर, हेमांचल साहू, व्यायाम शिक्षक रिंकु ध्रुव, ग्रंथपाल राजेन्द्र कुमार चौहान, सहायक शिक्षक डाॅ.सांत्वना ठाकुर, सुभाषचन्द्र साहू, हेमलता साहू, देवेंद्र चंद्राकर, देव साहू, हेमांचल साहू, राजेंद्र चौहान, दिलीप गिलहरे, अमीन प्रधान संहित स्कुलीय बच्चे बडी संख्या उपस्थित रहे।

Exit mobile version