रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला, राजस्व अमले से संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां 31 मार्च तक रद्द

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। मार्च महीने में राजस्व वसूली के टारगेट को पूरा करने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है।

राजस्व वसूली को देखते हुए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। राजस्व अमले की छुट्टियां रद्द की गई हैं।

नगर निगम के कर्मचारी 31 मार्च तक हर दिन काम करेंगे । रविवार को भी अधिकारियों-कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी जाएगी। बता दें कि रायपुर नगर निगम ने 31 मार्च तक 51 करोड़ का राजस्व जुटाने का टारगेट तय किया है।

Exit mobile version