मुंबई पुलिस की रेड में पकड़े गए भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और सिंगर गुरु रंधावा समेत बड़े सितारे

Chhattisgarh Crimes

मुंबई। ड्रैगन फ्लाइ क्लब मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित होटल मैरिएट में है। यह मायानगरी के पॉश क्लब में शुमार है। जानकारी के मुताबिक नाइट कर्फ्यू के बाद बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रफाइल पार्टी चल रही थी। इसमें सुरेशन रैना के साथ-साथ बॉलिवुड के टॉप चेहरे भी शामिल थी। हिरासत में लिए गए 34 में 7 होटल स्टाफ के लोग भी शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरु रंधावा, बादशाह, सुजैन खान पार्टी में शामिल थे। सूचना मिलने के बाद देर रात मुंबई पुलिस ने क्लब पर छापा मारा। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। मुंबई पुलिस ने सभी पर धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

विश्वास नागरे, जॉइंट सीपी, मुंबई पुलिस ने बताया मुंबई में नाइट कर्फ्यू लागू है। हमें सूचना मिली की क्लब में पार्टी चल रही है। इसके बाद क्लब में तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापा मारा गया। क्लब में 34 लोग मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि पुलिस रेड के दौरान बादशाह पीछे वाले दरवाजे से भाग निकले। खबरों के मुताबिक डीसीपी जैन के आदेशों पर गावदेवी पुलिस स्टेशन और सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने कार्रवाई की। रेड के दौरान क्लब में कुल 34 लोग मौजूद थे, जिनमें स्टाफ के लोग भी शामिल थे। कुल 34 में से 19 लोग दिल्ली और पंजाब से आए थे जबकि बाकी लोग दक्षिण मुंबई से थे।

खबरों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने तड़के 3 बजे JW Marriott होटल के ड्रेगनफ्लाई क्लब में छापा मारा था, जहां मौजूद लोग कोरोना वायरस के लिए बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। नियमों को तोड़ने वालों में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना के अलावा सिंगर बादशाह ,सुजैन खान और गुरु रंधावा भी मौजूद थे।

Exit mobile version