सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता तीन महिला सहित दस नक्सलियों ने सीआरपीएफ और जिला बल के सामने किया समर्पण

Chhattisgarh Crimes

सुकमा। नकसलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस जवानों को बड़ी सफलता मिली है भेजी में सीआरपीएफ और जिला बल के जवानों के सामने दस नक्सलियों ने समर्पण किया है वही आज 74 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना भेजी क्षेत्र में सक्रिय नक्सली संगठन के 03
महिला सहित कुल 10 नक्सलियों के द्वारा किया आत्मसमर्पण।

छ.ग. शासन के “पुनर्वास नीति” का प्रचार-प्रसार व जिला पुलिस सुकमा द्वारा चलाये जा रहे “पूना नर्कोम अभियान” (नई सुबह – नई शुरूआत ) से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण। थाना भेजी के अदरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्प खुलने से क्षेत्र मे हो रहे विकासात्मक कार्यो से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण |

आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की पुनर्वास योजना का दिया जायेगा लाभ पुलिस थाना भेज्जी चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की “पुनर्वास नीति” के प्रचार-प्रसार तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “पूना नम अभियान” ( नई सुबह, नई शुरूआत ),एवं थाना भेजी के अदंरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यो से प्रभावित होकर, नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय 03 महिला सहित कुल 10 नक्सली सदस्यों क्रमश: 01 पोड़ियम कोसा( जनताना सरकार सदस्य ) पोड़ियम सिंगा ( कृर्षि कमेटी सदस्य ) सोड़ी हुंगा ( सरकार कमेटी अध्यक्ष) कड़ती देवा (जीआरडी डिप्टी कमाण्डर वीराभट्टी आरपीसी अन्तर्गत),. सोड़ी मुड़ा सचिव) पोड़ियम भीमा ( डॉक्टर कमेटी अध्यक्ष + आर्थिक कमेटी सचिव वीराभट्टी आरपीसी0 अन्तर्गत), महिला नुप्पो देवे (सीएनएम सदस्य वीराभट्टी आरपीसी अन्तर्गत ) , महिला कवासी हुंगी(केएएमएस. सदस्य वीराभट्टी आरपीसी अंतर्गत ) सभी निवासी थाना भेजी क्षेत्र के द्वारा आज 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना भेजी में टी. बगद सिंह डिप्टी कमाण्डेन्ट 219 वाहिनी सीआरपीएफ,उत्तम प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक, जालम सिंह सहायक कमाण्डेन्ट 219वाहिनी सीआरपीएफ एवं निरीक्षक देवेन्द्र ठाकुर थाना प्रभारी भेजी के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।अंदरूनी क्षेत्रों नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना होने से क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों का निर्माण तथा शासन-प्रशासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचने से ग्रामीणों में खुशियों का माहौल है।

आत्मसमर्पण किये नक्सलियों के साथ थाना में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। सभी आत्मसमर्पित नक्सली को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा।

Exit mobile version