दरअसल, नक्सलियों ने 17 जून को छत्तीसगढ़ में बीजापुर के पेद्दाकोरमा गांव के 3 ग्रामीणों की हत्या की। उन्हें मालूम था जवान मामले की जांच करने यहां जरूर पहुंचेंगे। फिर जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए गांव पहुंचने वाले रास्ते में 5-5 किलो की 2 IED प्लांट कर रखी हुई थी।
वहीं DRG के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकले हुए थे। वहीं BDS यानी बम निरोधक दस्ता की टीम ने नक्सलियों की लगाई IED बरामद की। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज किया गया। जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया। बीजापुर पुलिस ने आज प्रेस रिलीज कर मामले की जानकारी दी है।