छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान मनोज पुजारी शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि जवान रविवार सुबह तोयनार-फरसेगढ़ मार्ग पर सड़क निर्माण की सुरक्षा में तैनात थे, तभी बम पर पैर पड़ने से धमाका हुआ है। मामला तोयनार थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक मनोज पुजारी (26) छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) के 19वीं बटालियन पर थे। घटना तोयनार से करीब 4 किलोमीटर दूर मोरमेड के जंगल में हुई। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टुकड़ियां घटनास्थल की ओर रवाना की गईं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।जनवरी 2025 में 8 जवान हुए थे शहीद
जनवरी 2025 में बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। हमले में दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हो गए थे। इसमें एक ड्राइवर की भी मौत हुई थी। नक्सलियों ने संयुक्त ऑपरेशन पार्टी पर अटैक किया था।सड़क पर हो गया था 10 फीट गहरा गड्ढा
बीजापुर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर अंबेली गांव के पास नक्सलियों IED ब्लास्ट किया था। धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। वाहन के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के कुछ पार्ट्स 30 फीट दूर एक पेड़ पर 25 फीट ऊंचाई पर मिले थे।