छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी। बड़ी संख्या में हथियारबंद नक्सली पहुंचे थे। घर से किडनैप कर वारदात को अंजाम दिया है। शव गांव के बाहर ही फेंककर भाग गए थे। मामला उसूर थाना क्षेत्र के पेरमपल्ली गांव का है।
मिली जानकारी के मुताबिक युवक पेरमपल्ली गांव का रहने वाला था। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बीजापुर में नक्सलियों ने 15 दिनों में मुखबिरी के शक में 6 लोगों की हत्या की है, जिसमें 4 ग्रामीण और 2 छात्र शामिल हैं। नक्सलियों ने पिछले 25 साल में 1821 लोगों का मर्डर किया है।
मर्डर के बाद जंगल में भाग गए नक्सली
मिली जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई को बड़ी संख्या में नक्सली गांव पहुंचे थे। इस दौरान नक्सलियों ने युवक को घर से बाहर निकाला। इसके बाद युवक की बेदम पिटाई की, फिर पुलिस की मुखबिरी के शक में उसे मार डाला। वारदात के बाद सभी नक्सली जंगल की तरफ लौट गए।