
दोनों के बीच बहस चल ही रही थी कि अजीत का भाई दुर्गा प्रसाद भी वहां पहुंच गया। उसने अपने भाई का पक्ष लेते हुए कलिंग से विवाद शुरू कर दिया। जिसके बाद वो कुल्हाड़ी लेकर आया और अचानक कलिंग के गले में वार कर दिया।
एक ही वार में कलिंग का गला आधा कट गया। जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इधर, आवाज सुनकर कलिंग की मां और दो भाई बीच-बचाव करने आए।गंभीर हालत में पहुंचाया सिम्स
इस दौरान हमलावर दुर्गा प्रसाद वहां से भाग निकला। कलिंग को बेहोश देखकर उनके भाईयों ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। जिसके बाद घायल को तुरंत सिम्स ले जाया गया। उसका गला आधा कट गया था। जिसके बाद अस्पताल स्टाफ ने उपचार शुरू कर गले का ऑपरेशन किया।
पुलिस हिरासत में हमलावर युवक
इस घटना के बाद कोनी पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। उसके ठिकानों में दबिश देकर पुलिस ने छापेमारी की। देर रात पुलिस ने आरोपी दुर्गा प्रसाद को पकड़ लिया। उससे पूछताछ कर पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है।