बिलासपुर रेलवे स्टेशन में प्लास्टिक बोतलों के निपटान के लिए 3 नई आधुनिक बॉटल क्रशर मशीन लगाई जा रही

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर रेलवे स्टेशन में प्लास्टिक बोतलों के निपटान के लिए 3 नई आधुनिक बॉटल क्रशर मशीन लगाई जा रही हैं। स्टेशन पर पहले से मौजूद 3 मशीनों के साथ अब कुल 6 मशीनें उपलब्ध होंगी।

रेल प्रशासन ने यह कदम अपशिष्ट मुक्त भारत अभियान के तहत उठाया है। यात्रियों द्वारा ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर फेंकी जाने वाली प्लास्टिक बोतलें नालियों और सीवरेज सिस्टम को प्रभावित करती हैं। इससे स्वच्छता और पर्यावरण दोनों को नुकसान पहुंचता है।

यात्रियों को मिलेगा इनाम

नई मशीनों की खास बात यह है कि इनका अधिक उपयोग करने वाले यात्रियों को कोका कोला कंपनी की तरफ से इनाम दिया जाएगा। प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय की मौजूदगी में एक यात्री ने पहली मशीन का उद्घाटन किया।

गेट नंबर 1 और 4 में भी लगेगी मशीन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह और मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस भारतीयन समारोह में मौजूद रहे। बाकी दो मशीनें स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 के पास जल्द ही लगाई जाएंगी।

Exit mobile version