
दोपहर में दोनों भाई-बहन तालाब के पास खेल रहे थे। इस दौरान बबीता साहू और उसका भाई अनोखा साहू खेलते-खेलते तालाब में गिर गए। दोनों बच्चे तालाब में डूबने लगे, जिसे देखकर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक दोनों गहरे पानी में डूब गए थेभाई मिला और बहन की होती रही तलाश
किसी तरह लोगों ने अनोखा को बाहर निकाल लिया और बेहोशी की हालत में उसे सिम्स अस्पताल लेकर गए। वह पानी पी लिया था, जिससे उसकी सांसें थम सी गई थी। उसे सिम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसकी बड़ी बहन बबीता गहराई में समा गई। काफी देर तक लोग उसकी तलाश करते रहे। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी।
इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।