
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। डाक मत-पत्रों की गिनती जारी है। तीसरे चरण के वोटिंग के बाद भाजपा एक बार फिर सत्ता में वापसी करती दिख रही है। भाजपा 49 सीटों और कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है। वहीं सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत सहित 6 मंत्री पीछे चल रहे हैं।
-
इन सीटों पर पूरे प्रदेश की नजर
सीट मुकाबला आगे/पीछे पाटन भूपेश बघेल (कांग्रेस) v/s विजय बघेल (भाजपा) भूपेश बघेल 484 वोटों से पीछे राजनांदगांव रमन सिंह (भाजपा) v/s गिरीश देवांगन (कांग्रेस) रमन सिंह 8400 वोट से आगे अंबिकापुर टीएस सिंहदेव (कांग्रेस) v/s राजेश अग्रवाल (भाजपा) टीएस सिंहदेव 403 वोटों से पीछे सक्ती डॉ. चरण दास महंत (कांग्रेस) v/s डॉ. खिलावन साहू (भाजपा) डॉ. चरण दास महंत 600 वोट से पीछे लोरमी अरुण साव (भाजपा) v/s थानेश्वर साहू (कांग्रेस) अरुण साव आगे चित्रकोट दीपक बैज (कांग्रेस) v/s विनायक गोयल (भाजपा) दीपक बैज आगे जांजगीर-चांपा नारायण चंदेल (भाजपा) v/s व्यास नारायण कश्यप (कांग्रेस) व्यास नारायण कश्यप 306 वोटों से आगे कुरुद अजय चंद्राकर (भाजपा) v/s तारिणी चंद्राकर (कांग्रेस) अजय चंद्राकर 278 वोट से आगे रायगढ़ ओपी चौधरी (भाजपा) v/s प्रकाश नायक (कांग्रेस) ओपी चौधरी 18000 वोटों से आगे रामानुजगंज रामविचार नेताम (भाजपा) v/s डॉ. अजय तिर्की (कांग्रेस) रामविचार नेताम 2932 वोटों से आगे।