मैनपुर मे भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती मनाई

Chhattisgarh Crimes

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगे ग्राम हरदीभाठा में कल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 105 वी जयंती मनाई गई सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर उनके बताये रास्तो पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा आधुनिक भारत मे जिन राजनैतिक विचारको ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से भारत को गौरव प्रदान किया उसमे पंडित दीनदयाल जी का नाम स्वर्ण अक्षरो मे अंकित है भारतीय राजनीति को श्रेष्ठ संनातन संस्कारो से जोड़ने का आधुनिक युग मे अगर किसी ने भागीरथ प्रयास किया है तो वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी थे, पंडित जी के प्रयासों के फलीभूत भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में कार्य कर रही है।

मंडल मैनपुर के अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने पं. दीनदयाल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का उद्देश्य स्वतंत्रता की पुर्नरचना के प्रयासो के लिये विशुध्द भारतीय तत्व दृष्टि प्रदान करना था उन्होने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप मे प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी है पंडित जी के आदर्शो पर चलकर ही भारतीय जनता पार्टी ने आज नया आयाम गढ़ा है गरीब से गरीब व निम्न वर्ग के लोगो को शासन की योजनाओ का सही समय पर लाभ मिले ऐसा उनका मत हमेशा रहा है।

भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार दीनदयाल जी के बताये अंत्योदय के रास्ते पर निरंतर चल रही है और गांव गरीब किसान वंचित शोषित युवा एवं महिलाओं तथा समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो के कल्याण के लिये कार्य कर रही है आज हम सभी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए मार्ग पर चलने की अवश्यकता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप, आईटी सेल मंडल प्रभारी मनोज निर्मलकर, हरिश यादव, रूपेश साहू, सुनील पटेल, हरिनाथ यादव, नरेंद्र साहू, आभाष निषाद, दीपक शर्मा, कोमल पटेल, बालाराम साहू, रूपराम निर्मलकर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version