
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण से भाजपा विधायक बृजमोहन विपक्ष के खिलाफ अपने आक्रामक तेवर के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वे एक सोल्जर यानी सेना के जवान के रुप में दिख रहे हैं। उनका ये अनोखा अंदाज देख हर कोई हैरान हो रहा है। इस तस्वीर को देख खुद बृजमोहन अग्रवाल भी चौंक गए।
AI तकनीक से बनी यह कथित मेरी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है। क्या वाकई मैं अगर सोल्जर होता तो ऐसा ही दिखता? आपको क्या लगता है? 😀 pic.twitter.com/SxZU1XraCx
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) May 21, 2023
बृजमोहन अग्रवाल ने सोशल मीडिया में इस फोटो को शेयर कर लिखा – AI तकनीक से बनी यह कथित मेरी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है। क्या वाकई मैं अगर सोल्जर होता तो ऐसा ही दिखता? आपको क्या लगता है?
बता दें AI (Artificial intelligence) को हिन्दी में ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता‘ कहा जाता है। जिसका अर्थ है मानव निर्मित समझ, या मानव निर्मित बुद्धिमत्ता। इसे मशीनी बुद्धि या मशीनी दिमाग भी कहा जाता है। इसकी मदद से मशीनों को समझदार और बुद्धिमान बनाया जाता है। ताकि वे स्वचालित रूप से काम कर सकें। और इंसानों पर उनकी निर्भरता कम हो सके। इसके जरिये आप किसी भी व्यक्ति की एक फोटो को किसी भी रूम में बदल सकते हैं। यहाँ तक की हमारा देश भीषण गर्मी आने पर, या भीषण बाढ़ आने पर किस तरह दिखेगा यह भी बता देता है।