लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतेगी बीजेपी : बृजमोहन अग्रवाल

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटें बीजेपी जीतेगी। यह बात कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने माना एयरपोर्ट में कही। बता दें कि कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कल से झारखंड प्रवास पर थे। जहां वे सपरिवार देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना की. उन्होंने सोशल मीडिया पर झारखंड प्रवास की जानकारी देते बताया कि बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचकर भगवान शिव की सपत्नीक पूजा अर्चना की और उनसे संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश के सुख, शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामना की। हर हर महादेव।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते बीजेपी तैयारियों में जुट गई है। दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर में दो दिवसीय बड़ी बैठक हुई। जिसमें देश भर के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह ने सभी नेताओं को 2024 लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिए।

Exit mobile version