झारखंड के धनबाद में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, डीजल इंजन पटरी से उतरा; ट्रेनों की आवाजाही रोकी गई

Chhattisgarh Crimes

धनबाद. झारखंड के धनबाद में बदमाशों ने ब्लास्ट कर रेल ट्रेक को उड़ा दिया। धमाके के कारण पटरी टूट जाने की वजह से एक डीजल लोकोमोटिव डीरेल हो गया। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यह घटना टोरी-लातेहार रेल सेक्शन पर रिचुगुटा और डेमू स्टेशनों के बीच हुई।

जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट रात करीब पौने एक बजे हुआ। इससे रेलवे ट्रैक को खासा नुकसान पहुंचा है। फिलहाल इस सेक्शन में ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version