अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी और प्रेमी ने की थी जयप्रकश अग्रवाल की हत्या

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। छूरा के जयप्रकाश अग्रवाल की हत्या का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। मामले को सुलझाने में डॉग स्क्वायड की अहम भूमिका रही। कल सुबह जयप्रकाश की लाश उसके घर के पिछवाड़े लावारिश हालत में बरामद हुई थी।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मामला अवैध संबंध का है। मृतक जयप्रकाश अग्रवाल की पत्नी सुमन का पड़ोसी देवराज उर्फ गोलू साहू के साथ अवैध संबंध था। महीनेभर पहले जयप्रकाश ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी देख लिया था। उसके बाद दोनो को फटकार भी लगाई थी।

श्री पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियो ने 29 दिसम्बर को जयप्रकाश की हत्या की थी। वारदात से पहले नशे में धुत जयप्रकाश ने फोन कर देवराज को अपने घर बुलाया था। उसके बाद जमकर उसकी क्लास ली थी। इसके बाद आरोपी देवराज ने सुमन के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को रात के अंधेरे में छत पर ले जाकर पीछे पड़ी खाली जमीन में फेंक दिया। उसके बाद देवराज लाश के पहुंचकर उसको साड़ी और बोरा से ढककर उसपर पत्थर रख दिए।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपियों ने मामले पर पर्दा डालने के लिए कहानी भी तैयार कर ली थी। मृतक की पत्नी से चार दिन बाद घर लौटी जयप्रकाश की माँ ने पूछताछ की तो यह कहानी सुना दी। सुमन ने अपनी सास को बताया कि जयप्रकाश 4 दिन से शादी में गया है। मगर उसी दिन उसकी लाश घर के पीछे से बरामद हो गयी।

आरोपी देवराज ने कहानी के मुताबिक मृतक की बाइक को सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। और बाइक की चाबी को अलग स्थान पर छुपा दिया। लेकिन डॉग स्कवॉड की टीम ने उनका खेल बिगाड़ दिया। और कुछ घंटों में ही पुलिस ने पदार्फाश कर दिया।

हत्या के बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की ओर डॉग स्क्वायड की मदद ली। तो मामले से जुड़े सुराग खुद ब खुद सामने आते चले गए। संदेह के आधार पर पुलिस ने जब देबराज उर्फ गोलू साहू से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके बाद वारदात में शामिल मृतक की पत्नी सुमन ने भी सच्चाई ब्यान कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

Exit mobile version