ग्रेनेड फटने से BSF जवान शहीद

Chhattisgarh Crimes

दंतेवाड़ा। आज BSF जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक जवान शहीद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, BSF जवान कटेकल्याण थाना (Katekalyan police station) क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इस दौरान जवान के पास ग्रेनेड रखा था। जवान के पास रखा ग्रेनेड (Grenade) अचानक फट गया। इस ग्रेनेड की चपेट में आने से एक BSF जवान शहीद (bsf jawan martyr) हो गए।

बता दें कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है। पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए सेना और पुलिस के जवान सक्रीय है और लगातार सर्चिंग कर रहे हैं। इस बीच यह बड़ी खबर आई है।

Exit mobile version