कमांडर समेत 24 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 87.05 लाख का इनाम.

Chhattisgarh Crimesकमांडर समेत 24 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 87.05 लाख का इनाम नक्सलियों की पीएलजीए कंपनी नंबर 2 के डिप्टी कमांडर सहित कुल 24 नक्सलियों ने शुक्रवार को बीजापुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। कंपनी नंबर 2 के डिप्टी कमांडर राकेश पर 10 लाख इनाम था। कुल 24 लोगों पर 87.05 लाख का इनाम घोषित था। सभी आत्मसमर्पित नक्सली फायरिंग,आईडी ब्लास्ट,आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल रहे थे।सीआरपीएफ डीआईजी देवेन्द्र सिंह नेगी, बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव के सामने नक्सलियों ने सरेंडर किया। पुलिस ने सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपए की नगद राशि दी है। शुक्रवार को ही सुकमा में भी 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया। पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं बाद में दी जाएंगी।