6 जून से CCPL का आगाज!

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में क्रिकेट के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने के लिए प्रदेशभर में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के दूसरे संस्करण की ट्रॉफी का विभिन्न शहरों में भ्रमण कराया जा रहा है। इस कड़ी में सीसीपीएल-2 की ट्रॉफी 1 जून रविवार को रायपुर पहुंचेगी। चैंपियन रायपुर रायनोस टीम के खिलाडिय़ों के साथ रविवार को ट्रॉफी का प्रदर्शन तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में किया जाएगा।ट्रॉफी का प्रदर्शन शाम 7 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर रायपुर रायनोस की पूरी टीम उपस्थित रहेगी, जिनसे शहरवासियों को मुलाकात का मौका दिया जाएगा। सीसीपीएल के दूसरे संस्करण की शुरुआत 6 जून को होने वाली है। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

फ्री वीआईपी टिकटों की बुकिंग शुरू

निशुल्क वीआईपी टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। दर्शकों को ticketgenie मोबाइल ऐप पर जाना होगा और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करके मैच की तिथि डालकर टिकट बुक करने होंगे। पहले 500 दर्शक प्रतिदिन निशुल्क टिकट प्राप्त कर पाएंगे। एक दर्शक अधिकतम 2 टिकट प्राप्त कर सकते हैं। दर्शक बुकिंग के पश्चात प्राप्त क्यूआर कोड के माध्यम से स्टेडियम में प्रवेश कर पाएंगे। दर्शक https:// shorturl. at/ Pxvj लिंक पर जाकर टिकट बुक करा सकते हैं।