चार महिलाओं से चेन स्‍नेचिंग, कलश यात्रा में शामिल होने गई थी, इसी दौरान हुई वारदात

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार से शुरू हो रही श्रीमद्भागवत कथा की एक दिन पहले निकाली गई कलश यात्रा में चार महिलाओं की चेन गायब हो गई। इसकी शिकायत महिलाओं ने गुढ़ियारी थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक महिलाओं को पता नहीं है कि चेन कहीं गिर गई है या चेन स्नैचिंग हुई है। महिलाएं जब कलश यात्रा पूरी हुई, उसके बाद उनका ध्यान गले पर गया। गले में चेन नहीं होने से महिलाएं घबरा गईं। उन्होंने तुरंत गुढ़ियारी पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पीड़ित महिलाओं की शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है। जिन-जिन रास्तों से कलश यात्रा निकली है, वहां के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा, जिसके आधार पर पुलिस सुराग तलाशने की कोशिश करेगी।

गौरतलब है कि गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर मैदान में 19 जनवरी शुक्रवार से प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा शुरू हो रही है। कथा शुरू होने से पहले गुरुवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा भारत माता चौक से शुरू हो कर दही हांडी मैदान में समाप्त हुई।

शहर में पिछले वर्ष भी धार्मिक आयोजन हुए थे, जिसमें भी इस तरह की घटनाएं हुई थीं। धार्मिक आयोजनों में भीड़-भाड़ अधिक होने के कारण इस तरह की घटनाएं अधिक होती है। कई बार बिन चेन स्नैचिंग किए भी अपने आप गिर जाती है।

Exit mobile version