चरित्र शंका को लेकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर देर रात थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Chhattisgarh Crimes

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक ने रक्षाबंधन के दिन अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता रहता था। हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही थाने पहुंचकर सोमवार देर रात सरेंडर कर दिया। घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है।

रक्षाबंधन के दिन फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बसंत को अपनी पत्नी के चरित्र पर लेकर संदेह था। इस दौरान बसंत ने आधी जली हुई पड़ी लकड़ी से यशोदा के सिर पर कई वार कर दिए। इससे यशोदा की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम सौंगा निवासी बसंत साहू (32) की शादी करीब 8 साल पहले यशोदा (28) से हुई थी। शादी के दो साल तक सब ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। इसके चलते बसंत कुछ समय के लिए घर छोड़कर चला गया और बाहर रहने लगा था।

दिन भर शव के साथ रहा, रात को थाने पहुंचा

बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के दिन फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बसंत को अपनी पत्नी के चरित्र पर लेकर संदेह था। इस दौरान बसंत ने आधी जली हुई पड़ी लकड़ी से यशोदा के सिर पर कई वार कर दिए। इससे यशोदा की मौके पर ही मौत हो गई। दिनभर वह घर में ही पड़ा रहा। इसके बाद रात करीब 11.30 बजे थाने पहुंचा और जानकारी दी।