एक पिता अपने बेटे के छत से गिर कर हुई मौत की घटना की जांच व न्याय की गुहार लगाते पिछले 11 महीनों से दर-दर भटक रहा है। 11 महीना पहले जून माह में बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदपाल सेवाराम कोठारी के कमान में पेंट पुटी का काम करने गए युवक की छत से गिरने से मौत हो गई थी।
यह है पूरी घटना
मामले की जांच कराने के लिए पुलिस अधीक्षक कांकेर व सांसद को लिखित आवेदन देकर दिया गया है। लेकिन घटना के 11 महीनों बाद भी कोई जांच नहीं हो रही हैं। मृतक के पिता बलदेव पटेल ने बताया कि मेरे बेटा रविशंकर पटेल मोहगांव के बीरेंद्र, रामभाऊ व नारायणपुर के नारद के साथ पेंट पुटी का कार्य करने ग्राम छिंदपाल सेवाराम कोठारी के घर में गया था।
दो बार जांच की गई
ग्राम छिंदपाल में 11 महीना पहले छत से गिरने से रविशंकर पटेल की मौत हुई थी इसकी जांच दो बार की गई है। सभी पहलुओं से जांच किया गया है। छत से गिरते समय मृतक का टावेल छाड़ में फस गया और मृतक रविशंकर नीचे गिर गया। नीचे में पत्थर लगने से सिर में गंभीर चोट लग गई थी जिससे उसकी मौत हो गई। – संतोष नायक, थाना प्रभारी, बडगांव