
आज भी विकास की उजियारे से महरूम क्षेत्र के हजारों ग्रामीण
राजापड़ाव क्षेत्र के लोगों ने कलेक्टर से मुलाक़ात कर दी समस्याओं की जानकारी
नए कलेक्टर से क्षेत्रवासियों को उम्मीद
पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापड़ाव क्षेत्र के जय अंबेडकरवादी युवा संगठन के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के नेतृत्व में 28 अप्रैल सोमवार को गरियाबंद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर भगवान सिंह उइके से मुलाक़ात कर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं एवं विभिन्न विषयों से अवगत कराया। संगठन ने ज्ञापन पत्र के माध्यम से बताया कि मैनपुर ब्लॉक के राजापड़ाव अंचल स्थित आठ पंचायतों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई, वनाधिकार पट्टा, पेयजल सहित अनेक समस्याएं व्याप्त है। इन समस्याओं के निराकरण के लिए कई बार आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया जा चुका है फिर भी शासन प्रशासन की उपेक्षा के कारण समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया है। संगठन ने बिंदुवार अपने मांग से कलेक्टर को अवगत कराया जिसमें राजापड़ाव क्षेत्र के पाँच ग्राम पंचायतो( कोकड़ी, गरहाडीह,गौरगांव, भूतबेड़ा, कूचेंगा) सहित शेष छूटे हुए पारा टोला में विद्युतीकरण,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शोभा में सेटअप के आधार पर समुचित व्यवस्था करते हुए नवीन भवन व निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन को तत्काल पूर्ण करने,स्वीकृति के बाद भी अड़गडी ,जरहीडीह,शोभा कोकड़ी, गरहाडीह, घोटियाभर्री नाला पर पुल पुलिया का निर्माण आज भी अधूरा है। अविलंब पूर्ण करने,क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतो के प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलो एवं क्षेत्र के दोनो आदिवासी कन्या आश्रमो में शिक्षकों की व्यापक कमी है,तत्काल सभी स्कूलों में आगामी सत्र 2025–26 में शिक्षकों की अविलंब व्यवस्था कराते हुए निर्वाणधीन स्कूल भवनों को तत्काल पूर्ण कराने, क्षेत्र पात्रधारी किसानों को विधि सम्मत वन अधिकार पत्र देने,क्षेत्र के किसानों को समुचित सुविधा मिले इसलिए पूर्व में गरहाडीह में प्रस्तावित धान खरीदी केंद्र को इसी सत्र 2025–26 में खोलने,शोभा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस (108) और महतारी एक्सप्रेस (102) की सुविधा प्रदान करने,गोना से गरीबा पक्की सड़क मार्ग अत्यंत जर्जर और ऊबड खाबड़ होने से आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है,तत्काल सड़क के चौड़ीकरण करते हुए मरम्मत करने, क्षेत्र में एक भी बालक छात्रावास नहीं है,ग्राम मोंगराडीह में बालक छात्रावास की स्वीकृति प्रदान करते हुए सुदूर वनांचल के बच्चे जंगल रास्तों से आवाजाही करते हुए शोभा में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी में पढा़ई करने पहुँचते है।परिस्थिति को देखते हुए प्री मैट्रिक छात्रावास शोभा में खोलने,गरहाडीह और शोभा कन्या आश्रमों में बिजली,पानी भवनों की जर्जर हालत से पूर्व में अवगत कराया गया था, अविलंब आश्रमों की समस्याओं को दूर की जाए,साथ ही दोनों आश्रमों का भवन जर्जर है नवीन भवन का निर्माण कराने,ग्राम शोभा हायर सेकंडरी स्कूल और ग्राम भूतबेड़ा हाइस्कूल में भवन नहीं है वैकल्पिक व्यवस्थाओं में शैक्षणिक कार्य चल रहा है तत्काल भवन निर्माण करने, ग्राम शोभा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महिला बाल विकास के सेक्टर भवन में संचालित हो रही है तत्काल भवन निर्माण करने तथा क्षेत्र के किसानों को तहसील कार्यालय मैनपुर बहुत दूरी तय करना होता है, परिस्थितियों को देखते हुए शोभा में उप तहसील कार्यालय खोलने, मोंगराडीह ग्राम का भुइँया सॉफ्टवेयर में खसरा अपलोड नहीं होने कारण किसानों को खसरा नंबर उपलब्ध नहीं हो पा रही है।जैसी मांँगे प्रमुख हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम,पतंग मरकाम(अध्यक्ष अंबेडकरवादी युवा संगठन), वरिष्ठ समाजसेवी पूरन मेश्राम,शंकर नेताम(सरपंच गरहाडीह), पुरुषोत्तम परदे,नकुल नागेश,रोहन नेताम,तिलक मरकाम(जनपद सदस्य प्रतिनिधि),अजय नेताम(पूर्व सरपंच भूतबेड़ा), कमलचंद नेताम, बिकाऊ नेताम,महेश सूर्यवंशी,पतिराम मरकाम,रामसिंह नेताम, दुल्लुराम मरकाम सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।