छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों की गृह विभाग के अधीन आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती होगी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों की गृह विभाग के अधीन आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती होगी। रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती में पहले ही 10% श्रेणीवार आरक्षण का प्रावधान किया जा चुका है। कैबिनेट ने आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग करने का भी फैसला लिया।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक उनके कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया।

अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, जीएसटी लागू करने और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई जैसे फैसलों को प्रमुखता दी गई। राज्य सरकार ने आवास, राशन, नल-जल समेत विभिन्न योजनाओं में केंद्र से मिले सहयोग के लिए आभार जताया।

Exit mobile version