रायपुर के हर प्रमुख चौराहे पर हो रही मास्क की चेकिंग, 500 रुपए जुर्माने का आदेश मगर नहीं दे रहे लोग

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार से प्रमुख चौक-चौराहों पर सख्ती से मास्क की चेकिंग की जा रही है। बिना मास्क घरों से निकले लोगों को पकड़ा जा रहा है। सड़क पर नगर निगम की महिला कर्मचारी मास्क की चेकिंग का काम कर रही हैं। जुर्माने मांगने पर कई लोग इनसे झगड़ा करने लगते हैं तो कई लोग अजीब बहाने बना रह हैं। अपनी ड्यूटी को मजबूर महिलाएं सब कुछ सहते हुए अपना काम कर रही हैं। शुक्रवार को रायपुर के संतोषी नगर, गोलाबाजार, कोतवाली चौक पर मास्क चेकिंग के दौरान किसी ने 500 रुपए का जुर्माना नहीं दिया। महिलाओं ने किसी से 100 तो किसी से 200 रुपए जुर्माने के वसूले। महिला कर्मचारियों ने बताया कि लोग 500 रुपए देने से साफ इंकार कर रहे हैं, उन्हें समझाइश देते हुए हम 100 या 200 का जुर्माना ले रहे हैं।

संतोषी नगर चौक पर मास्क चेकिंग की ड्यूटी करने वाली नूरजहां ने बताया कि लोग 500 रुपए का फाइन मांगने पर हम बिफर जाते हैं। हमसे झगड़ रहे हैं, कह देते हैं- तुम लोग अपने लिए पैसे मांग रहे हो, वसूली का धंधा बना लिया है। कुछ लोग गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर चुके हैं। तेज रफ्तार से भाग निकलते हैं। हम क्या करें हमारी ड्यूटी है। सब झेल रहे हैं।

555 लोगों से 55870 रुपये का जुर्माना लिया गया

गुरुवार को दिन भर शहर में 555 लोगों से 55870 रुपए जुर्माना वसूला गया। निगम के जोन एक की टीम ने 78 लोगों पर 7800 रुपये का जुर्माना किया, जोन 2 की टीम ने 89 लोगों पर 13130 रुपये, जोन 3 की टीम ने 86 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा और 6300 रुपए जुर्माना लिया। 4 की टीम ने 50, जोन 5 की टीम ने 54 इसी तरह 10 जोन की टीमों ने कुल 555 लोगों को पकड़ा। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मास्क पर सख्ती जारी रहेगी।

Exit mobile version